रिपोर्टर योगेन्द्र मोहरसिया छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश
स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने एवम् बीएमओ को हटाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से रखी मांग
जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग में फैली अव्यवस्था के लिए अधिकारियों को लिख चुका है पत्र
चौरई;– दिनाँक 27.07.24 को क्षेत्र क्षेत्र में फैली स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओ से परेशान ग्रामीण एवम् नगर के आमजनों एवम् भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद विवेक बंटी साहू से स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने एवम् बीएमओ को पड़ से हटाने की मांग रखी है
चौरई क्षेत्र के महीनो से बंद पड़े शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र एवम् चौरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई में लोगो को हो रही
असुविधा ,एवम् डॉक्टरों का ड्यूटी के दौरान अस्पताल में न रहना जिससे आमजन को आय दिन परेशानी का सामने करना पड़ता है इस लिए लगभग 6 वर्षो से पदस्थ बीएमओ को हटाने एवम् स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं को जिक्र आवेदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है वही दूसरी ओर नगर के अन्य लोगो ने भी दूसरा आवेदन दिया एवम अपनी परेशानी से व बी एम ओ की लापरवाही से सांसद को अवगत करवाया हैं
जबकि अधिकतर अमला मुख्यालय में निवास नहीं कर रहा है जिसको लेकर भी शिकायत की गईं
——भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखा पत्र—-
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवम भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्र बबलू पटेल ने क्षेत्र में बंद पड़े शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र एवम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई में डॉक्टरों का वक्त में न आना , आएदिन आमजन को हो रही असुविधा को लेकर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लिखा पत्र
——भाजपा विधानसभा प्रभारी ने भी लिखा पत्र—–
क्षेत्र की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने कलेक्टर को लिखा पत्र एवं जल्द से जल्द स्वस्थ व्यवस्था सुधारने का कलेक्टर से निवेदन किया
इनका कहना है
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए जिससे आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े गांवों में भी शासकीय अस्पतालों में आसानी से इलाज हो सके


















Leave a Reply