Advertisement

पद के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता में सचिव निलंबित

शिवम सिंह 
बांदा । सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता ने सचिव को निलंबित कर दिया। उसे बी-पैक्स से संबद्ध कर दिया है। सचिव पर पद का दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का आरोप है। सचिव चुन्नीलाल द्विवेदी के पास सहकारी समिति बी पैक्स कालिंजर,नरैनी, डढवा मानपुर, के अलावा नहरी संघ का अतिरिक्त प्रभार था। बी-पैक्स नहरी में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर 20 जुलाई 2018 से 31 मई 2021 तक अनुपस्थित था। 21 मई 2021 को उसके घर नोटिस चस्पा कर संचालक मंडल की बैठक में फर्जी हस्ताक्षर बनाते हुए निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। संचालक मंडल को जानकारी हुई तो इसकी शिकायत एआर से की। जांच कमेटी के एडीसीओ सूर्य प्रकाश की टीम ने सचिव को पद का दुरुपयोग करते पाया। सभापति नहरी ममता ने भी संचालक मंडल की बैठक में फर्जी हस्ताक्षर कर अनियमितता करने का आरोप लगाया। संचालक मंडल ने भी बैठक में हस्ताक्षर न बनाने की बात कही। आरोप लगाया कि सचिव चुन्नीलाल द्विवेदी ने कूटरचित – दस्तावेज तैयार करके फर्जी हस्ताक्षर बनाते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामकिशोर का निलंबन किया है। साथ ही घोर अनियमितता की भी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!