शिवम सिंह
सांसद ने पत्रकार वार्ता में पुलिस की कार्यशैली पर उठाये सवाल
बांदा। शनिवार को बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर पटेल के द्वारा आज एक प्रेस वार्ता की गई है। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कृष्णा देवी शिव शंकर पटेल ने कहां की बांदा जनपद के सिंहपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव के साथ पुलिस चैकी पर गाली गलौज कर अभद्रता की गई है। उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया गया। वहीं मानिकपुर में मोहर्रम के त्योहार पर एक लड़का मातमी धुन पर नाच रहा था। तभी पुलिस के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया और मारपीट करते-करते थाने पर ले गए, जहां पर मारपीट करते-करते युवक की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस के ही द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाहर छोड़कर चले आए। जिससे इस समय पुलिस के द्वारा बहुत ही गलत काम किया जा रहा है। जिससे सरकार से अपील किया है कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए क्योंकि इस समय पिछड़ा अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति के लोगों के साथ पुलिस एवं अधिकारियों के द्वारा अभद्रता की जा रही है। जब जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्रता हो रही है तो आम जनता को कैसे न्याय मिलता होगा। हम चाहते हैं कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए, अन्यथा की स्थिति में हम सभी लोग सड़क पर उतरकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने को लेकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रेस वार्ता के समय पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल,जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव मौजूद रहे।













Leave a Reply