न्यूज़ रिपोर्टर का नाम :- श्याम सुन्दर शर्मा
परबतसर की काईनेटिक्स ने फिर रचा इतिहास
परबतसर शहर के एक मात्र आईआईटी एवं एनईईटी के कोचिंग शिक्षण संस्थान ने ओलम्पियाड में बाजी मारी है। यूनिफाईड इन्टर नेशनल मैथामेटीकल ओलम्पियाड के तहत मनीषा चौधरी स्टेट रैंक -75, विरेन्द्र सिंह स्टेट रैंक-57, पंकज सारस्वत स्टेट रैंक-08, गुरुवीर स्टेट रैंक-12, तुषार प्रजापत स्टेट रैंक-02 एवं अंशुमन सोनी स्टेट रैंक-53 रही। नेशनल साइंस टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन में मनीषा चौधारी स्टेट रैंक- 77, विरेन्द्र सिंह स्टेक-81, गुरुवीर स्टेट रैंक-57, तुषार प्रजापत स्टेट रैंक-17 एवं अंशुमन सोनी ने स्टेट रैंक – 80 प्राप्त की । निदेशक कीर्ति आजाद ने बताया कि वीआईएमओ परीक्षा में लगभग एक करोड़ तथा एनएसटीएसई में लगभग 1.1 करोड़ विद्यार्थियों ने भाग लिया। संयुक्त निदेशक आशीष पारीक ने बताया कि वीआईएमओ में मैथामेटिक्स, थिकींग, रिजनिंग के 60 प्रश्नों का समय 60 मिनट मिलता है। एनएसटीएसई में बायलॉजी, केमेस्ट्री फिजिक्स मैथ्स और रिजनिंग विषय के 60 प्रश्न 60 मिनट में करने होते हैं। कक्षा 6 से 9 की ओलम्पियाड कक्षाएं शाम काल 3:30 बजे से 6:00 बजे तक पुराने केन्द्र हनुमान कालोनी परबतसर में संचालित है।


















Leave a Reply