Advertisement

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहाँगीरगंज के ग्राम सभा शंकरपुर एवं ग्राम सभा गढ़वल में दो स्थानों पर मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत 31लाख 73हज़ार के लागत से रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग कार्य का उद्घाटन

www.satyarath.com

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहाँगीरगंज के ग्राम सभा शंकरपुर एवं ग्राम सभा गढ़वल में दो स्थानों पर मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्तर्गत 31लाख 73हज़ार के लागत से रबड़ मोल्ड इण्टर लॉकिंग कार्य का उद्घाटन

www.satyarath.comसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त ने फीता काटकर किया।कार्यकर्ताओ एवं ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि इस मार्ग के बन जानें से आवागमन में सुविधा मिलेगी।आलापुर विधान सभा क्षेत्र मे गांवों को सड़कों के माध्यम से मुख्य मार्गो तक जोड़ा जा रहा है।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि मेरे प्रस्ताव से कई पिच मार्गो की मरम्मत हुई है।आप सभी लोगों ने लोक सभा के चुनाव में संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने लिए गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का कार्य किया।आप सब बधाई के पात्र है,मैं आप सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं।मौजूदा भाजपा की सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं,महंगाई,बेरोजगारी चरम पर है। पेपर लीक हो रहा है,छात्रो पर लाठी चार्ज की जा रही है। नौजवान,किसान,मजदूर,व्यापारी सभी लोग परेशान है।आने वाले समय में आप सभी साथियों के आशीर्वाद एवं सहयोग से सत्ता परिर्वतन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का कार्य करना है।समारोह का संचालन विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव ने किया।इस दौरान सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,जितेंद्र निषाद,प्रधानगण मुकेश यादव,संजय शर्मा,साधु यादव,अभिमन्यु निषाद,राजेंद्र दाढ़ी,नायबे आलम,रफीक रिजवी,शशिकांत तिवारी,दशरथ मौर्य,मायाराम गौत,संजय गौतम,रविंदर यादव,अखिलेश यादव,दिलीप यादव,विजय यादव,अजीत गौतम,डब्लू एडवोकेट,आशीष सिंह,अनिल कुमार,गुरुदेव गौतम,बांकेलाल गौतम,संजय गौतम,अन्नू कनौजिया आदि मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!