न्यूज़ रिपोटर का नाम…. मोनू खान
जनपद मथुरा
मथुरा में यमुना स्नान के दौरान डूबे दो दोस्त, एक की मौत; दूसरा लापता
दिल्ली और नोएडा से आए दो दोस्त केसी घाट पर यमुना में स्नान करने के लिए उतरे थे। दोनों ही दोस्त गहरे पानी में गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक युवक की लाश को बाहर निकाल लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। मथुरा के वृंदावन में केसी घाट पर यमुना में दो युवक मंगलवार तड़के स्नान के दौरान डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे का अभी सुराग नहीं लगा है। गोताखोर व पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं।इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि घटना तड़के करीब चार बजे की है। दिल्ली निवासी रितिक और नोएडा निवासी सचिन वृंदावन में घूमने आए थे। दोनों केसी घाट पर चार बजे करीब स्नान को पहुंचे। यह दोनों ही डूब गए। इनमें रितिक का शव बरामद कर लिया गया है। सचिन अभी लापता है।
















Leave a Reply