अम्बेडकरनगर। जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के मांझा कम्हरिया में जारी कटान से ग्रामीणों में दहशत है
बुधवार की देर रात को कम्हरिया घाट के निषाद बस्ती के निकट कटान से ग्रामीण दहशत में आ गए और नाराजगी जताया। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों रधई,संता निषाद,हीरा निषाद,लक्ष्मण निषाद,मेल्हई, पाखंडी ने बताया कि इस साल कटान से नदी लगभग बीस मीटर दूर रह गई है। उधर इटौरा ढोलीपुर गांव के पूरब हो रही कटान में शीशम की बाग लगभग पूरी तरह से नदी में समाहित हो गई है। गांव निवासी भावेश सिंह गंगे का आरोप है कि प्रशासन कटान को लेकर उदासीन है जबकि किसानों की खेत कटान की भेंट चढ़ रहे हैं। उपजिलाधिकारी आलापुर सदानंद सरोज ने बताया कि जलस्तर और कटान पर नजर रखी जा रही है। मेडिकल टीम लगाई गई है और बाढ़ चौकी सक्रिय है।
Leave a Reply