Advertisement

बलिया में सड़क हादसे में युवक की मौत, कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था घर

www.satyarath.com

अंकित तिवारी बलिया

बलिया में सड़क हादसे में युवक की मौत, कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था घर

www.satyarath.com बलिया के एनएच-31 पर स्थित दुबहड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सनाथ पांडेय के छपरा गांव के सामने अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के केहरपुर निवासी विशाल कुमार ओझा (22) पुत्र योगेन्द्र नाथ ओझा किसी काम से बलिया आए थे। बलिया से लौटते वक्त दुबहड़ थाना क्षेत्र के सनाथ पांडेय के छपरा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

राहगीरों ने घटना की सूचना दुबहड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के मोबाइल में मिले परिजनों के नम्बर पर सूचना देने के साथ ही उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का विशाल दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आया था। विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।विशाल का अंतिम संस्कार गंगा नदी के शाहपुर गंगा घाट पर किया गया। जहां मुखाग्नि विशाल का छोटा भाई अमन ओझा ने दिया। विशाल तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर था, जहां गंगा घाट पर सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!