एएचटीयू सोनभद्र द्वारा मानव तस्करी में वांछित अभियुक्ता के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाईः-
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

एएचटीयू सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 558/23 धारा 363, 370 आईपीसी से संबंधित अभियुक्ता रीमा उर्फ शीला उर्फ ममता पत्नी रामचन्दर निवासी ग्राम नकबई ( सतौहा ) थाना घोरावल सोनभद्र, वर्तमान पता ग्राम बभनौली थाना रार्वटसगंज सोनभद्र के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी ।
अवगत कराना है कि वांछित अभियुक्ता उपरोक्त निरन्तर फरार चल रही है तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रही हैं। जिसपर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्ता उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्ता समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होती है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर प्रभारी एएचटीयू सोनभद्र मय फोर्स मौजूद रहें ।

















Leave a Reply