• कुंभ के लिए बड़ी संख्या में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन : अश्विनी वैष्णव
उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 4900 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक हैं।
केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए कुल 92000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल 2009 से 2014 में उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए 1109 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बढ़ाकर 19 हजार 848 करोड़ रूपये कर दिया गया है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में 18 गुना ज्यादा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 4900 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक है। उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे ट्रैकों का 100% विद्युतीकरण हो चुका है। कुंभ सुगम रूप से चले और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए 40 से भी अधिक प्रोजेक्ट्स को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट कई फेस में होगा। कुंभ की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं, कहीं कोई कमी न रहे इसके लिए जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जा रहा है।
157 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिनका विवरण निम्नवत है :
Leave a Reply