Advertisement

आयुक्त ने बैठक में सुनी निवेशकों की समस्याएं

शिवम सिंह 

 समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

बांदा। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बाँदा बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में निवेशकों की समस्याओं के समाधान हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उद्योग विभाग से संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, उपयुक्त उद्योग गुरुदेव तथा बाँदा के उद्यमी उपस्थित रहे, साथ ही अन्य जिलों से जैसे चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर से संबंधित अधिकारी, उद्यमी मित्र, एवं निवेशक वर्चुअल रूप से जुड़े रहे।बैठक में आयुक्त ने उद्योग स्थापित करने हेतु निवेशकों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। निवेशकों की बैंक ऋण संबंधित समस्याओं तथा कुछ निवेशकों की धारा 80 की लंबित मामलों को तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर शीघ्र कार्रवाई के जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बीडीए के द्वारा पेट्रोल पंप के लगाने के संबंध में कार्रवाई मैं विलंब करने के मामले पर बीडीए के ए ई पर नाराजगी जताई गई तथा समस्त निवेशकों को बैठक में उपस्थित कराए जाने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग ने निवेशकों की सभी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सूचित किया तथा आयुक्त महोदय ने निवेशकों की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से गंभीरता से लेकर कार्यवाही करते हुए समस्या को निस्तारित करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!