Advertisement

पुरातन छात्र प्रशांत का अध्यापकों ने किया माला पहनाकर स्वागत

शिवम सिंह 

पंड़ुई में आईआईटी पटना में चयनित विद्यालय के पुरातन छात्र प्रशांत को सम्मानित किया

बांदा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा ने छात्र प्रशांत को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे छात्र अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बनते हैं। साथ ही उन्होंने ग्राम वासियों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित एसआरजी डॉ. सौरभ आर्य ने बताया कि प्रशांत इसी विद्यालय में सत्र 2018-19 का छात्र था और बहुत परिश्रमी था। डॉ. सौरभ ने प्रशांत को गिफ्ट देकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रमेश चंद्र सिंह द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सुषमा सिंह परिहार, अनीता, प्रीति श्रीवास, कैलाश(अनुदेशक) एवं रामबरन( शि. मि.) तथा ग्राम के अनेकों सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!