अम्बेडकरनगर। रेलवे क्रॉसिंग के पास वृद्ध का लावारिस हालत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।प्रकरण अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मौहरिया खानपुर का है। जहां रेलवे क्रॉसिंग के पास वृद्ध दिख रहे अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों और राहगीरो ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेते हुए पहचान के प्रयास किए लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस सोशल मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों के जरिए पहचान कराने में जुट गई है।
Leave a Reply