Advertisement

बीकानेर-26 जुलाई को एक साथ राष्ट्रगान होगाः करगिल विजय दिवस के गौरवशाली पलों को समर्पित कार्यक्रम

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

25 वें कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को पूरे प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया जाएगा व सभी एक साथ मिल कर एक स्वर में राष्ट्रगान करेंगे और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग निदेशक आशीष मोदी द्वारा रविवार को मिनिट- टू-मिनिट कार्यक्रम के जारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं समस्त कार्मिकों द्वारा विजय दिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान कर कारगिल युद्ध में शहीद हुए देश के वीरों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। कार्यक्रम को एक साथ एक स्वर के लिऐ मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया हैं जिसमें सभी स्कूलों में समस्त विद्यार्थी व स्टाफ 11.15 बजे स्कूल प्रांगण में एकत्र होंगे और 11.16 बजे से 11.18 तक शहीदों को श्रद्धाजंलि देने के लिए मौन रखेंगे। वहीं 11.18 से 11.20 बजे तक शहीदों की शहादत एवं देशभक्ति के जयघोष लगाएंगे जाएंगे। 11.20 से 11.25 तक संस्था प्रधाान, शिक्षक या अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध व सैनिकों की वीरता और शहीदों के बलिदान के बारे में बताते हुए उससे परिचित करवाना होगा। नियत समय 11.25 पर एक स्वर में सभी राष्ट्रगान करेंगे। निदेशक ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर करवाने के निर्देश दिए है।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील से हुई थी शुरुआत

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति को करगिल विजय दिवस समिति ने 2018 में बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सभी स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में 11.51 मिनट पर शहीदों को याद किया तथा तहसील के तीन शहीदों की तस्वीर अपने स्तर पर वितरित की। इसके लिए बीकानेर प्रशासन ने समिति को सम्मानित भी किया। इसके बाद समिति की पहल पर 2022 में यह कार्यक्रम बीकानेर संभाग स्तर पर हुआ।

ताकि युवा पीढ़ी ले सकें प्रेरणा-सीताराम सिहाग

राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति सीताराम सिहाग ने कहा शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रगान की अनुमति दे दी है। समिति का मकसद युवाओं में देशप्रेम तथा शहीदों की स्मृति स्थायी रखने के लिए करगिल विजय दिवस पर राष्ट्रगान का आयोजन करवाया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि सभी स्कूलों में एक सूचना पट्ट लगे जिस पर शहीदों के नाम अंकित हो ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा से ले सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!