साई धाम मंदिर कान्हरगांव में हुआ रूद्री निर्माण एंव रूद्राभिषेक का कार्यक्रम
गाडरवारा – गाडरवारा से लगे ग्राम कान्हरगांव साई मंदिर में पवित्र माह सावन सोमवार के पावन पर्व पर प्रथम सोमवार रूद्री निर्माण का आयोजन किया गया।जहा सावन माह के प्रत्येक सोमवार को दोपहर 3 बजे से रूद्री निर्माण एंव रूद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। सोमवार को बड़ी संख्या में महिला पुरूषों ने रूद्री निमार्ण के साथ- साथ भगवान का अभिषेक किया।अभिषेक कर्ता पंडित मनोज द्ववेदीं ने बताया कि शिव की साधना के लिए सबसे शुभ और शीघ्र फलदायी अगर कोई महिना है। तो वह श्रावण मास का ही महिना है।
Leave a Reply