Advertisement

बाराबंकी : गांवों में सट्टा प्रदर्शन शुरु, किसान दूर कराएं त्रुटियां , 30 अगस्त तक चलेगा प्रदर्शन, 63 कॉलम की होगी सूचना।

www.satyarath.com

• गांवों में सट्टा प्रदर्शन शुरु, किसान दूर कराएं त्रुटियां।

• 30 अगस्त तक चलेगा प्रदर्शन, 63 कॉलम की होगी सूचना।

www.satyarath.com

बाराबंकी : चीनी मिल में पेराई सत्र से किसानों से गन्ना खरीदने जाने को लेकर जिले में 20 जुलाई से ग्रामवार गन्ना सट्टा (गन्ना सर्वे) का प्रदर्शन शुरु हो गया है। ग्रामवार इस प्रदर्शन में गन्ना समिति व चीनी मिलों के कर्मचारी सट्टा प्रदर्शन में किसानों को सर्वे समेत 63 कालम प्रदर्शित करेंगे। यदि किसी किसान से गन्ना सर्वे, खतौनी आदि में कमी होगी, तो उसे मौके पर निस्तारित करेंगे।

आगामी गन्ना पेराई सीजन की तैयारी में चीनी मिलें व गन्ना विभाग जुटे हुए हैं। गन्ना सर्वे के उपरांत विभाग के गन्ना निरीक्षक व चीनी मिल कर्मचारियों के साथ गांव-गांव जाकर सट्टा प्रदर्शन करेंगे। इस बार प्रदर्शन कर्मचारियों को 63 कालम पर करेंगे। विभाग के अनुसार कर्मचारी पौधे का गन्ना सर्वे, सट्टा में लगी खतौनी का ग्रामवार, किसान वार प्रदर्शन करेंगे। गन्ना पौधा के प्लाटों का पारिवारिक बंटवारा, जमीन संबंधित संशोधन, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, सप्लाई मोड, सप्लाई प्वाइंट, बेसिक कोटा, कुल गन्ना क्षेत्रफल आदि सभी आंकड़ों का किसान वार प्रदर्शन करें। विभाग किसानों से अपील कर रहा है कि सट्टा प्रदर्शन में शामिल कर अवलोकन करें। कर्मचारी प्रदर्शन दिखाने के बाद किसानों के हस्ताक्षर कराएंगे। गन्ना विभाग के अनुसार गन्ना सर्वे अर्थात सट्टा प्रदर्शन ग्राम वार होगा। परंतु जिस गांव में सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। उसकी सूचना गांवों के किसानों को एक दो दिन पहले फोन मैसेज आदि के माध्यम से भेजी जाएगी। सट्टा प्रदर्शन के दौरान किसानों को अपना गन्ना सर्वे, पर्ची, आधार, मोबाइल नंबर आदि बारीकी से देखना होगा कोई त्रुटि होने पर उसे सही करा सकेंगे। ताकि बाद में परेशानी न उठानी पड़े। सट्टा प्रदर्शन को लेकर गन्ना सचिवों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गांवों में सट्टा प्रदर्शन शुरु हो चुका है। जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान गन्ना किसान अपने सर्वे को देख लें कोई त्रुटि हो तो उसे सही करा लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न उठानी पड़े। इसके अलावा समितियों पर 30 सितंबर तक नए सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्य बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हाेंने बताया कि शुल्क के रुप में 21 रुपये तो अंश के रुप में दो सौ रुपये गन्ना आपूर्ति की प्रथम पर्ची से समायोजित कर अंश प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!