Advertisement

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक एसपी चारू निगम से की शिष्टाचार मुलाकात

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज
सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक एसपी चारू निगम से की शिष्टाचार मुलाकात

सत्यार्थ न्यूज सुलतानपुर:

“व्यापारियों की सुरक्षा,
कानून-व्यवस्था और पुलिस-व्यापार समन्वय को लेकर हुई सार्थक चर्चा”

(सुलतानपुर) जिले में व्यापारिक गतिविधियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नवागत पुलिस अधीक्षक चारू निगम से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान व्यापारियों और पुलिस प्रशासन के बीच व्यापारिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रमुख बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नियमित पुलिस गश्त, अतिक्रमण की समस्या, चोरी व आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा व्यापारियों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने जैसे अहम मुद्दों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि जिले में कानून-व्यवस्था और व्यापारिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाए रखेगा और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें अनेक प्रमुख व्यापारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान नगर अध्यक्ष आनंद पाण्डेय,अभिषेक सिंह, मनीष सिंह, ओसामा अंसारी, अजमत खान,हरजीत सिंह, अजीत वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, सईद अहमद चांद, जुबेर अहमद, दिनेश मिश्र, कृष्ण चंद्र बरनवाल,दोस्तपुर नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह अग्निवंशी, मीडिया प्रभारी अफ़्तार अहमद, जावेद अहमद, एस अहमद, बृजेश वर्मा सहित अनेक सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।
सत्यार्थ ब्यूरो न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!