न्यूज रिपोर्टर : विकाश बाबू शाक्य
जनपद : फर्रूखाबाद
भारतीय जनता पार्टी के किसी नेता ने मेरा साथ नही दिया तो अपना लूंगा मुस्लिम धर्म : प्रदीप अग्रवाल
सत्यार्थ न्यूज : उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के शस्त्र लाइसेंस डीएम रविंद्र कुमार ने पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर निरस्त कर दिए। विधायक और सांसद साथ नही दे रहे है जिस बात पर भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल आहत दिखे और दो टूक जवाब दिया कहा अगर मेरी बात नही सुनी गई तो मैं 15 दिन के अन्दर मुस्लिम धर्म अपना लूंगा।

प्रदीप अग्रवाल ने कहा मैं बरेली भारतीय जनता पार्टी का उपाध्यक्ष हूं मेरे साथ कल जो घटना हुई पर पार्टी के नेता,विधायक,और सांसद एवं मंत्री किसी ने संज्ञान में नहीं लिया। प्रदीप अग्रवाल ने कहा प्रदेश में अफसरशाही हावी है अफसरों के आगे न किसी विधायक,सांसद और मंत्री की किसी की नही चलती है।
भाजपा सरकार में अफसर अपनी मनमानी से काम करते हैं। आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया है की मेरी समस्या का समाधान जल्द निकलेगा।
मेरे ऊपर जो धारा 307 का मामला चल रहा था बिल्कुल निर्दोष होने बाद भी हमने 7 साल की सजा काटी।मा.न्यायालय द्वारा मैं दोषमुक्त साबित हो चुका हूं। इसके बाद भी मेरा लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। तो मैं भी अपने फैसले पर अडिग हूं अगर मेरी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो।


















Leave a Reply