Advertisement

चेंबर अध्यक्ष ने हजारीबाग से अयोध्या के साथ-साथ पूरी ,भुवनेश्वर ,और वाराणसी ,जैसे बड़े शहरों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्री को किया पत्राचार।

जगन्नाथ पासवान हजारीबाग

चेंबर अध्यक्ष ने हजारीबाग से अयोध्या के साथ-साथ पूरी ,भुवनेश्वर ,और वाराणसी ,जैसे बड़े शहरों की सुविधा के लिए रेलवे मंत्री को किया पत्राचार।

आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (बोकारो) और ट्रेन पूरी दर्शन नगर एक्सप्रेस (साप्ताहिक) को बरकाकाना-हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा में मिलाए जाने की मांग करते हुए चैंबर ने रेलवे मंत्री को पत्राचार किया। चैंबर महासचिव परेश गट्टानी ने कहा कि रामगढ़, हजारीबाग लंबी दूरी की रेल सुविधा से अभी तक वंचित है।

चैंबर के रेलवे उप समिति चेयरमैन नवजोत अलंग ने कहा कि जिस प्रकार ओड़िशा के गरीब और पिछड़े क्योंझर जिले को अयोध्या की ट्रेन मिली, उसी प्रकार झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़ को भी अयोध्या के साथ साथ पुरी, भुवनेश्वर और वाराणसी जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन मिलना आवश्यक है। नई आरंभ होने वाली ट्रेन पूरी दर्शन नगर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन करने से हजारीबाग, रामगढ़ की जनता के लिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर, पुरी में जगन्नाथ स्वामी और वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन की आसान उपलब्धता सुनिश्चित हो पाएगी। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, अरुण जोशी समेत अन्य मौजूद थे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!