Advertisement

सुसनेर के ग्राम नाहरखेड़ा में हुआ विवाद, एक व्यक्ति की हुई मौत एक घायल

https://satyarath.com/

सुसनेर के ग्राम नाहरखेड़ा में हुआ विवाद, एक व्यक्ति की हुई मौत एक घायल

मृतक के बेटे ने पुलिस पर लगाया शिकायत दर्ज करने में लापरवाही का आरोप

सुसनेर। शुक्रवार की रात्रि में ग्राम नाहरखेड़ा में विवाद के दौरान होकम सिंह पिता भेरूसिंह राजपूत की मौत हो जाने के बाद मामला गरमा गया है। दरअसल होकम सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी गोविंद सिंह ने काफी देर तक लापरवाही पूर्वक अभद्र व्यवहार करते हुए शिकायत दर्ज नहीं कि इस दौरान उसके पिताजी की हालत और बिगड़ गई। उसके बाद उनको सुसनेर के सिविल अस्पताल लाया गया जहां से से उनको आगर रैफर किया गया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। उसके बाद आज शनिवार की सुबह बड़ी सँख्या में ग्रामीण व समाजजन अस्पताल पहुंचकर आरोपी पर हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। तथा पुलिस की मौजूदगी में डॉ. द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया है।

मृतक के बेटे के अनुसार ये है मामला  :-

मृतक के बेटे जितेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा बताया गया कि आरोपी आये दिन अपने साथियों के साथ हमारे घर के बाहर बैठकर दारू पीकर गाली गलौच करता है। इस सम्बंध में घटना के दो दिन पहले आरोपी के पिता को बताया गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने शुक्रवार की रात्रि में अपने साथियों के साथ मिलकर हमारे साथ विवाद किया। और इस दौरान लकडी से सिर पर वार कर दिया। जिससे मेरे चचेरे भाई लोकेन्द्रसिंह पिता मेहरबान सिंह गम्भीर घायल हो गए। बीच बचाव करने आए मेरे भाई ईश्वर सिंह व पिता होकम सिंह से भी मारपीट की। घायल अवस्था मे लोकेंद्र सिंह व मेरे पिता पुलिस थाने पहुँचे लेकिन मौजूद पुलिकर्मी के द्वारा 1 घण्टे तक रिपोर्ट दर्ज नही की गई। जिसके बाद पिताजी की भी तबियत बिगड़ गई और रैफर के दौरान उनकी मौत हो गईं। हमारी मांग है कि आरोपियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उचित कारवाई की जाए तथा दोषी पुलिस कर्मी पर कारवाई की मांग की है। विवाद में घायल लोकेंद्र सिंह का सुसनेर अस्पताल में उपचार किया गया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!