Advertisement

बीकानेर-छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह, बड़े भाई का अपहरण कर किया अमानवीय टॉर्चर पिलाया पेशाब, नग्न कर बनाया वीडियो की मारपीट पढ़े श्रीडूंगरगढ़ से अपराध की खबर

संवाददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ में एक युवक का सरेआम अपहरण करके उसे नंगा करके अमानवीय तरीके से उसे पेशाब और शराब पिलाई गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया गया युवक का आरोप है कि उसके छोटे भाई द्वारा प्रेम विवाह करने से नाराज युवती के भाइयों ने उसके साथ मारपीट करते हुए अमानवीय टॉर्चर किया।पुलिस को दी रिपोर्ट में युवक ने इस आशय के आरोप लगाए हैं। युवक के छोटे भाई द्वारा प्रेम विवाह करने से लड़की के भाई नाराज थे। भाइयों ने ही उसके साथ मारपीट करते हुए अमानवीय टॉर्चर किया। युवक जैसे तैसे श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचा और दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सरदारशहर के रामनगर बास निवासी शीशपाल जाट ने इसी मोहल्ले के चाँदरतन स्वामी, मुकेश स्वामी व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित युवक शीशपाल ने पुलिस को बताया की वह मांगूसिंह को हिसाब के रुपए देने श्रीडूंगरगढ़ आया था। झंवर बस स्टेण्ड पर उसका इंतजार कर रहा था। शुक्रवार दोपहर में करीब 1.30 से 2 बजे के बीच 2 गाड़ियां वहां आकर रुकी व गाड़ी में से 4-5 जनों ने उतर कर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया। गाड़ी में सवार दोनों नामजद आरोपियों ने उसके गले पर चाकू रख दिया एंव शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपियों की बहिन से परिवादी के छोटे भाई ने प्रेम विवाह किया था व इसी बात से नाराज आरोपियों ने उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसकी मां-बहिन को भी उठा कर ले जाने की धमकी दी। आरोप है कि मारपीट करते हुए उसके कपडे उतरवा लिए व नग्न अवस्था मे उसका वीडिओ बनाते हुए उसे जबरन शराब व पेशाब पिलाया। आरोपियों ने उससे 16 हजार रूपये भी छीन लिए व अधमरी हालत में रात 10-11 बजे झंवर बस स्टेण्ड के पास ही फेंक कर चले गए। जहां से बदहवास स्थिति में उसे राह चलते लोगो ने पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले की जाँच हेडकास्टेबल भगवानाराम को सौप दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!