Advertisement

बीकानेर-माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते Airlines पर असर, कई कंपनियों में कंप्यूटर और लैपटॉप हो गए ठप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर ‘ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ’

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

माइक्रोसॉफ्ट में शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे तकनीकी गड़बड़ी देखी गई है. इसका असर कई बड़ी कंपनियों में दिखा इन कंपनियों में दोपहर करीब बारह बजे कई कर्मचारियों के लैपटॉप और कंप्यूटर अपने आप बंद हो गए ये गड़बड़ी लगातर काफी देर तक देखने को मिली. इस बीच कई बार कर्मचारी के कंप्यूटर और लैपटॉप रीस्टार्ट तो हुआ लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एक बार फिर शट डाउन हो गया माइक्रोसॉफ्ट में ये गड़बड़ी दुनिया भर की कई जानी- मानी कंपनियों में देखी गई है। स्क्रीन पर एकाएक दिखी ब्लू स्क्रीन इस गड़बड़ी का असर भारत में भी व्यापक तौर पर दिखा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और गुरुग्राम स्थित विभिन्न कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों के सिस्टम पर एकाएक एक ब्लू स्क्रीन दिखने लगा. स्क्रीन पर एक मैसेज भी लिखा हुआ आया था. जिसमें लिखा था कि आपके सिस्टम को रीस्टार्ट करने की जरूरत है।ब्लू स्क्रीन एरर, जिसे ब्लैक स्क्रीन एरर या STOP कोड एरर भी कहा जाता है, तब हो सकती है जब विंडोज के साथ कोई गंभीर समस्या अप्रत्याशित रूप से बंद करने या रीस्टार्ट करने के लिए मजबूर करती है इस गड़बड़ी के दौरान आपको स्क्रीन पर एक मैसेज लिखा दिख सकता है. इस मैसेज में लिखा है कि आपके कंप्यूटर को नुकसान से बचाने के लिए विंडोज़ बंद कर दिया गया हैं।

एयरलाइंस कंपनियों पर भी पड़ा असर

माइक्रोसॉफ्ट में हुई गड़बड़ के चलते एयरलाइंस कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आई है कई जगह सिस्टम काम नहीं कर रहे चेक इन और बोर्डिंग पास में दिक्कत आ रही है। एयरपोर्ट पर कंपनियों के काउंटर पर भीड़ लगी हुई है मैन्युअल प्रक्रिया अपना कर लोगों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!