Advertisement

बीकानेर-शादी समारोह से लौट कर पत्नी हुई गायब, पति ने थाने में दर्ज करवाई गुमशुदगी पढ़े क्षेत्र से खबर

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र गांव ऊपनी के रूपाराम ने पुलिस थाने पहुँचकर अपनी पत्नी को ढूंढ लाने की गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है। रूपाराम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 13 साल पहले गांव जालबसर निवासी कमां देवी से हुआ था और उनके चार बच्चे भी है। बुधवार को दिन में वह पत्नी बच्चों सहित परिवार की एक शादी के
कार्यक्रम (बनोरे) में गया था। रात को करीब 12 बजे सभी घर लौटकर आकर सभी सो गए। रात को करीब 2 बजे जब उठ कर देखा तो उसकी पत्नी गायब थीं और उसके कपड़े उसकी पत्नी के चांदी-सोने के गहने भी गायब मिले। उसने तलाशा लेकिन वह कही नहीं मिली उसका फोन भी स्वीच ऑफ आ रहा है। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!