कानपुर,शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व आधार वोटरकार्ड एवं जनगणना में लगाने का करते हैं विरोध – भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शैलेश गौतम
माती कानपुर देहात। भारत के राष्ट्रपति ,उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व प्रदेश के मुखिया के नाम दिया जिलाधिकारी कानपुर देहात को ज्ञापन ।भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शैलेश गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस लागू होने व शिक्षकों की ड्यूटी आधार कार्ड वोटर कार्ड जनगणना इत्यादि कार्यों में लगा देने का भीम आर्मी ,जय भीम संगठन व प्रदेश कार्यकारिणी संभाग कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी कड़ा विरोध करती है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बेसिक स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस के द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई गई है ।जिसका हम विरोध करते हैं । जिलाधिकारी कानपुर देहात को ज्ञापन देने के लिए मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र गौतम, जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार एवं भीम आर्मी जय भीम संगठन के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में कुछ दूरगामी क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर शिक्षक समय से नहीं पहुंच पाते हैं और यदि स्कूल पहुंचने में जल्दबाजी करते हैं जिसके चलते हादसे हो रहे हैं। कुछ ही दिनों में कई हादसे हो चुके हैं। कई शिक्षक अपनी जान गवा चुके हैं। यह बड़ा ही दुखद और निंदनीय है । इसलिए डिजिटल अटेंडेंस प्रक्रिया को हटाकर पूर्व की भांति शिक्षक अपनी स्कूल में उपस्थिति दर्ज करने वाली प्रक्रिया लागू करने की कृपा करें। उसके अलावा शिक्षक की ड्यूटी कभी वोटर कार्ड बनवाने में कभी आधार कार्ड बनवाने में कभी जातिगत जनगणना में लगाई जाती है हम उसका भी विरोध करते हैं। क्योंकि शिक्षकों को स्कूल में ठीक प्रकार से बच्चों को पढा़ने का समय नहीं मिल पाता है। हम यह भी अवगत कराना चाहते हैं कि बेसिक शिक्षक स्कूलों में अधिकतर दलितों, पिछड़ों ,अल्पसंख्यक आदिवासी बच्चे ही शिक्षा ग्रहण करते हैं इसलिए उनकी शिक्षा पर जोर देकर शिक्षकों को उनको ठीक ढंग से पढ़ने के लिए प्रतिबद्ध किया जाए। जिससे कि मजदूर किसानों के बच्चे अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सके और उत्तर प्रदेश में शिक्षा का ग्राफ बढ़ सके ।
Leave a Reply