किड्स वॉर अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, चाहर क्रिकेट अकादमी ने 41 रन से जीता खिताब
पत्रकार वसी उद्दीन आगरा सत्यार्थ न्यूज

आगरा JB Sports Hub द्वारा आयोजित किड्स वॉर अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज अत्यंत रोमांचक और यादगार रहा। यह टूर्नामेंट JB Sports Hub का 17वां सफल आयोजन रहा, जिसमें नन्हे क्रिकेटरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में Chahar Cricket Academy U-14 ने Shiv Cricket Academy Under-12 को 41 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चहर क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 25 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का शानदार संतुलन दिखाया। शिव क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में पारस और सुमित रघुवंशी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अजय और कबीर को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव क्रिकेट अकादमी अंडर-12 की टीम 23.4 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से केजी गोस्वामी (39 रन), रुद्राक्ष दीक्षित (31 रन), सुमित रघुवंशी (37 रन) और नैतिक शर्मा (20 रन) ने सराहनीय पारियां खेलीं।
चहर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अभिग्यान विक्रम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि धनंजय सिंह (ध्रुव) ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इसी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभिग्यान विक्रम सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पुरस्कार एवं सम्मान समारोह
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट एवं बेस्ट बैट्समैन: देव सिंह (GD गोयनका क्रिकेट अकादमी) – क्रिकेट बैट, फुल क्रिकेट किट एवं ट्रॉफी
बेस्ट बॉलर: हार्दिक एस.के. शर्मा – स्पाइक शूज़ एवं ट्रॉफी
बेस्ट विकेटकीपर: नैतिक शर्मा – विकेटकीपर ग्लव्स एवं ट्रॉफी
बेस्ट फील्डर: नैतिक एन.आर. – शूज़ एवं ट्रॉफी
फाइनल मैच के बाद चहर क्रिकेट अकादमी के कप्तान को विजेता ट्रॉफी, जबकि शिव क्रिकेट अकादमी को उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री के.के. शर्मा एवं पार्थ राणा उपस्थित रहे, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में सत्येन्द्र सिंह राणा, मुरारी लाल, महेश एवं जितेन्द्र जादौन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजक संतोष राणा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को एक बेहतर मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा कि JB Sports Hub निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा।
फाइनल मुकाबले के साथ यह टूर्नामेंट खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।















Leave a Reply