न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
भविष्य के लिए सुरक्षा एक पेड़ की रक्षा, कार्यक्रम हुआ संपन्न
पिपरई।
भविष्य के लिए सुरक्षा एक पेड़ की रक्षा पिपरई में विद्या भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल के संचालक अनिरुद्ध सिंह यादव ने सभी शिक्षक और छात्र छात्राओं के साथ पूरी पिपरई नगर में रैली निकाल कर नगर वासियों को संदेश दिया की जीवन के लिए एक पेड़ की क्या आवश्यकता है? इस रैली में शामिल सभी छात्र अपने अपने हाथो में अलग अलग किस्म के पेड़ लिए थे। नगर में संदेश देते हुए जब रैली नगर परिषद पहुंची तो वहां पर विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह धाकरे नगर परिषद सी एम ओ अशोक कुमार वाल्मिक एवं समस्त स्टाफ ने रैली का स्वागत किया। इसमें विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह धाकरे ने अपने विचार रखे। और मनुष्य जीवन में पेड़ का क्या महत्व है? बताया। और कहा में अभी तक 3000 पेड़ लगवा चुका हूं। और जो आज भी पूरी सुरक्षा के साथ लगे हुए हैं। मुझे बहुत खुशी मिलती है। जब इस तरह के कार्यक्रम होते हैं।
सी एम ओ अशोक कुमार ने कहा जो भी पेड़ लगाये उसकी रक्षा करना जरूरी है। अंत में विद्या भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल के संचालक अनिरुद्ध सिंह यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। न्यूज़ एवं विज्ञापन के लिए शाका भाई से संपर्क करें 8358 9440 72


















Leave a Reply