Advertisement

पांढुर्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 लाख का गांजे के साथ 2 पुरूष एवं 1 महिला को पकड़ा, स्कूटी और बाइक जब्त

https://satyarath.com/

पांढुर्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 3 लाख का गांजे के साथ 2 पुरूष एवं 1 महिला को पकड़ा, स्कूटी और बाइक जब्त

धनजंय जोशी

पांढुर्ना

पांढुर्ना पुलिस ने 1 बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजे के अवैध परिवहन करते हुए 3 तस्करो को अलग अलग स्थानों से पकड़ा है। तस्करो से जब्त गांजे की कीमत लगभग 3 लाख है। करीब 23 किलो सूखा गांजा पकड़ा गया है। जो कि उड़ीसा से पांढुर्ना के रास्ते बैतूल जिले में पहुचाया जा रहा था।
पांढुर्ना पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पांढुर्ना के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी अजय मरकाम के नेतृत्व में पुलिस टीम की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस मामले में 1 महिला और 2 पुरुषों को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया है और साथ ही बाइक और स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!