Advertisement

लखनऊ : 10 आई०पी०एस० अफसरों का तबादला।

www.satyarath.com

10 आई०पी०एस० अफसरों का तबादला।

www.satyarath.com

लखनऊ : 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इसमें हरदोई, बिजनौर, गाजीपुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी पश्चिमी की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. दुर्गेश कुमार का तबादला कर दिया गया है। जबकि गाजीपुर एसपी रहे डॉ. ओमवीर सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

तबादलों के क्रम में आईपीएस राजेश कुमार सिंह का तबादला कर दिया गया है। राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। राजेश कुमार मौजूदा समय में पुलिस अधीक्षक एटा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसके साथ ही श्याम नारायण सिंह को पुलिस अधीक्षक एट बनाया गया है श्याम नारायण अभी तक पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आई०पी०एस० गौरव बंशवाल का तबादला पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पद पर कर दिया गया है। शामली एसपी रहे अभिषेक को पुलिस अधीक्षक बिजनौर बना दिया गया है। जबकि बिजनौर के एसपी रहे नीरज कुमार जादौन का एसपी हरदोई के पद पर तबादला कर दिया गया है। जालौन एसपी रहे ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाया गया है। आईपीएस राम सेवक गौतम को पुलिस अधीक्षक शामली बनाया गया है। राम सेवक गौतम पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

लखनऊ से रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!