Advertisement

बाराबंकी : 35 वर्षीय युवक ने घर के सामने पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर की आत्महत्या।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम शेरलीपुरवा मजरे ददरौली भवानीपुर में बीती रात एक 35 वर्षीय युवक ने घर के सामने पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया।

मामला थाना कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम शेरलीपुरवा का राजितराम 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामसेवक बीती रात रस्सी से घर के सामने पेड़ पर रस्सी से लटक कर आत्म हत्या कर लिया है।गांव के लोगों के अनुसार राजित राम अपनी पत्नी लज्जावती के साथ रहता था वह बहुत सीधा साधा ब्यक्ति था।खेती दो तीन बीघा थी जो कि शारदा नहर दरियाबाद ब्रांच के पास होने के कारण सीपेज से प्रभावित रहती है गरीबी व आर्थिक तंगी के चलते मेहनत मजदूरी करके भरण पोषण कर रहा था। आर्थिक तंगी के कारण घरेलू कलह बनी रहती थी ।जिसके चलते राजित राम ने बीती रात घर के सामने पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।

संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी

“शिव कुमार वर्मा”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!