Advertisement

सोनभद्र -थाना चोपन पुलिस ने चोपन बैरियर पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

 

 

थाना चोपन पुलिस ने चोपन बैरियर पर राजमार्ग को अवरुद्ध करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo  9580757830

प्रकरण दिनांक-09.07.2024 को समय करीब 20.00 बजे रात्रि में चोपन बैरियर पर थाना जुगैल क्षेत्र के रहने वाले कुछ व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश/पारिवारिक विवाद को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बैठकर यात्रियों व वाहनों का आवागमन अवरुद्ध रखा गया था । उक्त के सम्बन्ध में थाना चोपन मु0अ0सं0-132/2024 धारा 126(2), 189(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 बनाम सुनील कन्नौजिया आदि 07 नफर अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-11.07.2024 को समय 11.20 बजे थाना चोपन पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1.सुनील कन्नौजिया पुत्र बृजमोहन कन्नौजिया निवासी ग्राम घटिहटा, थाना जुगैल, सोनभद्र ।

2.बृजमोहन कन्नौजिया पुत्र स्व0 त्रिभुवन कन्नौजिया निवासी ग्राम घटिहटा, थाना जुगैल, सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार चौरसिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

2. व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

3. हे0का0 अनीस अहमद, म0हे0का0 रौनक तारा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!