Advertisement

सोनभद्र -ऑनलाइन उपस्थिति का शिक्षकों द्वारा विरोध करने के रुझान आने लगे प्राथमिक विद्यालय देवहार में लटकता मिला ताला,

ऑनलाइन उपस्थिति का शिक्षकों द्वारा विरोध करने के रुझान आने लगे प्राथमिक विद्यालय देवहार में लटकता मिला ताला,

 

शिक्षक रहे नदारत शिक्षा क्षेत्र नगवां का है मामला,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत दरेव के प्राथमिक विद्यालय देवहार का प्राथमिक विद्यालय बंद पाया गया विद्यालय गेट पर ताला लटका पाया गया कही दूर दूर तक नहीं छात्र दिखे नही कोई अध्यापक इस मामले को लेकर ग्रामीणों से पूछा गया तो ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर विद्यालय बंद ही रहता है महीने में कभी कभार एक दो दिन ही विद्यालय खुलता है।

जब इस मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी नगवां बृजेश कुमार सिंह से सेल फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने ने बताया कि जांच कर कार्यवाइ की जाएगी।

 

बताते चले की जहां सरकार शिक्षण कार्यों के लिए भारी भरकम बजट देती है जिससे की शिक्षा का स्तर ऊपर हो बच्चो को अच्छी शिक्षा मिले लेकिन लापरवाह शिक्षा विभाग और शिक्षक सरकार के मंशा पर पानी फेर रहे हैं।

इन्ही सब कमियों और कामचोर शिक्षकों पर निगरानी के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य किया था जिसको लेकर प्रदेश के 6 लाख टीचरों ने विरोध किया गया नतीजन सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा था।

अब इसका रुझान भी आने लगा है सुदूर पहाड़ी इलाकों में तैनात शिक्षक ड्यूटी पर जाते ही नही है जिससे नौनिहाल बच्चों का भविष्य अंधकारमय है इसका ताजा उदाहरण सुदूर पहाड़ी इलाकों में बसा प्राथमिक विद्यालय देवहार का है जहां शिक्षक कभी कभार ही जाना मुनाशिब समझते है जिससे पहाड़ों में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है।

अब देखना है शिक्षा विभाग इन शिक्षकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करती है या सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट देती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!