Advertisement

संत कबीर नगर-आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह जिला कोर्ट में हुए उपस्थित , मिली बेल

https://satyarath.com/

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह जिला कोर्ट में हुए उपस्थित , मिली बेल

 

संत कबीर नगर । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एसीजेएम चेतना त्यागी की कोर्ट में बुधवार को उपस्थित हुए । आप सांसद ने कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर जमानत की याचना किया । सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एसीजेएम की कोर्ट ने 25 हजार के व्यक्तिगत बन्ध पत्र एवं दो जमानतनामे पर सशर्त रिहा करने का आदेश दिया । सांसद संजय सिंह पर जाति , वर्ग धर्म के आधार पर विद्वेष फैलाने का अभियोग पंजीकृत हुआ था ।
सांसद संजय सिंह के अधिवक्ता चतुरजी शुक्ल , प्रकाश प्रियदर्शी व योगेन्द्र यादव ने बताया कि बखिरा थानाक्षेत्र के ग्राम बभनी निवासी राधेश्याम मौर्य ने अभियोग पंजीकृत कराया था । दिनांक 13 अगस्त 2020 को थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि एक प्रेस कांफ्रेंस में आप सांसद संजय सिंह ने जाति वर्ग , धर्म के आधार पर विद्वेष फैलाने तथा उसे बांटकर सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को नष्ट करने की बात कही है । पुलिस ने धारा 153 ए , 505 का अभियोग पंजीकृत करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया । न्यायालय द्वारा समन जारी होने पर संजय सिंह कोर्ट में उपस्थित हुए और अधिवक्ता के माध्यम से जमानत की याचना किया । जमानत प्रार्थना पत्र का विशेष लोक अभियोजक अच्युतानंदन ने विरोध किया । सुनवाई के पश्चात सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं एसीजेएम चेतना त्यागी की कोर्ट ने जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार करने का आदेश दिया । कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र के सुनवाई के समय दीवानी कचहरी में रहा गहमा गहमी का माहौल रहा । इस दौरान कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी । किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान पत्र के कोर्ट भवन के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं थी । सुनवाई के दौरान कोर्ट में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही । हर कोई कोर्ट के आदेश को जानने के लिए एक दूसरे से बातचीत करते रहे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!