राजस्व लेखपाल के पद पर सगे भाई-बहन को मिला नियुक्ति-पत्र
गरीबी होने के बाद भी रात दिन पढ़ाई कर जिले और गांव का नाम रोशन किया
कौशांबी जनपद के चायल तहसील के ग्राम सचवारा मूल निवासी अरविंद कुमार और उनकी बहन अनीता देवी दोनों ने लेखपाल पद के लिए 2022 ने एग्जाम दिया था एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद दोनों भाई-बहन का लेखपाल पद पर चयन हो गया था जिसका आज दिनांक 10.07.2024 को जनपद कौशांबी के मुख्यालय में जिलाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया है। जैसा की जैसा की हम आपको बता देना चाहते हैं कि गरीबी से जूझकर रात दिन मेहनत करके रुखा सुखा खाकर कौशांबी जनपद के सचवारा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार और उनकी बहन अनीता देवी ने 2022 में लेखपाल पद की भर्ती में आवेदन किया था आवेदन करने के बाद रात दिन दोनों भाई-बहन खूब मेहनत और मन लगाकर पढ़ाई की और एग्जाम आने पर दोनों भाई-बहन ने अच्छे से एग्जाम दिया और नतीजा यह हुआ कि दोनों भाई-बहन की मेहनत रंग लाई और रिजल्ट आने के बाद दोनों भाई बहन का लेखपाल पद पर चयन हो गया काफी दिनों के बाद इंतजार की घड़ी खत्म हो गई और आज दोनों भाई-बहन को लेखपाल पद पर नियुक्ति पत्र जिला अधिकारी द्वारा दिया गया जिसकी खबर आसपास के क्षेत्र में और गांव में जब लोगों तक पहुंची तो खुशी का माहौल में लोग झूम उठे और माता-पिता की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा आसपास के पड़ोसी में भी खुशी की लहर दौड़ गई यह परिवार बहुत गरीब था और गरीबी से गुजर रहा था मगर इन दोनों की मेहनत रंग लाई और साथ ही माता-पिता का नाम रोशन कर अपने जिले का भी नाम रोशन किया।
रिपोर्टर कौशांबी से सुशील कुमार दिवाकर की खास रिपोर्ट
















Leave a Reply