Advertisement

बाराबंकी:अधिकारियों द्वारा निर्विवादित मामलों के निस्तारण व अन्य अन्य समस्याओं को लेकर एक महीने से अधिवक्ता न्यायिक कार्य की हड़ताल कर रहे थे।

शिव कुमार वर्मा
ग्राम पंजरौली पोस्ट मैलारायगंज जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश 225206 मोबाइल नंबर 9453153490

बाराबंकी:अधिकारियों द्वारा निर्विवादित मामलों के निस्तारण व अन्य अन्य समस्याओं को लेकर एक महीने से अधिवक्ता न्यायिक कार्य की हड़ताल कर रहे थे।

तहसीलदार के आश्वासन पर अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त कर दी।अविवादित दाखिल खारिज, कागज दुरूस्ती के मामलें तथा न्यायालयों द्वारा दिये गये आदेशों का इन्द्राज समय से न होना लेखपालों द्वारा पावन की रिपोर्ट आख्या न्यायालयों में समय से न आना। अविवादित बैनमाा पत्रावलियों की दाखिल खारिज पीठासीन अधिकारियों द्वारा समय से न कर अधिक समय तक रखने के विरोध में अधिवक्तागण बीते 10 जून से कलम बंद हड़ताल शुरुंकर दी थी। बार सभागार में तहसीलदार वैशाली अहलावत के साथ दि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं के साथी बैठक की। तहसीलदार ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके निस्तारण के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। यदि कोई भी समस्या आती है तो उसे अवगत करा दे। जिसके बाद बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार निगम सर्वसम्मति से तहसीलदार के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी है। इस मौके पर नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, महामंत्री संजय सिंह लंबरदार, पूर्व अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, श्रवण कुमार, राजीव नयन तिवारी, ओम प्रकाश यादव, गणेश शंकर मिश्र, यादवेंद्र सिंह, सतीश कुमार, अवधेश श्रीवास्तव समेत समस्त अधिवक्ता मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!