रिपोर्टर = देवीनाथ लोखंडे
जिला =बैतूल
बैतूल बाजार के समाजसेवी सुनील पवार का अनोखा संकल्प: जन्मदिन पर 46वीं बार रक्तदान और पौधारोपण
पिछले 10 वर्षों से निरंतर कर रहे हैं सेवा कार्य, समाज के लिए मिसाल
बैतूल। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल ब्लॉक के परामर्शदाता, समाजसेवी सुनील पवार ने अपने जन्मदिन को समाज सेवा के नाम समर्पित करते हुए 46वीं बार रक्तदान किया। पवार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया और अपने खेत की मेड़ पर 10 आम के पौधे और एक बेलपत्र का पौधा लगाया। उनकी यह अनूठी पहल पिछले 10 वर्षों से जारी है, जिसमें वे हर जन्मदिन पर रक्तदान और पौधारोपण करते आ रहे हैं। उनके द्वारा लगाए गए पौधे अब बड़े वृक्ष बन चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाते हैं।
सुनील पवार ने अब तक 46 बार रक्तदान किया है और उनका मानना है कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो न केवल जरूरतमंदों की मदद करता है बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। उनके इस संकल्प में उनका परिवार भी उनके साथ है। इस बार के आयोजन में उनकी पत्नी श्रीमती नीतू पवार, बेटी राजनंदिनी पवार, और अन्य सहयोगी प्रदीप मर्सकोले, लल्ली धुर्वे, जुग्गा धुर्वे, हरिराम गोलर, दीपक वाघमारे, लेखराम यादव, मानक यदुवंशी और अनिल, मोनेश्वर भारती, प्रदीप पानकर शामिल थे।
— पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित–
पौधारोपण का महत्व समझाते हुए सुनील पवार ने बताया कि पौधे पर्यावरण की रक्षा करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं। पवार के अनुसार, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर समाज और पर्यावरण के लिए कुछ सकारात्मक करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के बैतूल ब्लॉक के परामर्शदाता के रूप में सुनील पवार का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे अपने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके सेवा कार्यों ने उन्हें समाज में एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित कर दिया है।
— छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी समाज में लाया जा सकता है बड़ा बदलाव–,
सुनील पवार का कहना है कि छोटे-छोटे सेवा कार्यों से भी समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उनका यह अनूठा संकल्प हर किसी को सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज और पर्यावरण के लिए कितना बड़ा योगदान दे सकते हैं। पवार की यह सेवा भावना और निरंतर प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं


















Leave a Reply