Advertisement

बैतूल-जब कृपा प्रभु की होती है, संयोग स्वयं जुड़ जाते है:अरविन्द मालवीय,

https://satyarath.com/

रिपोर्टर = देवीनाथ लोखंडे

जिला =बैतूल

 

जब कृपा प्रभु की होती है, संयोग स्वयं जुड़ जाते है:अरविन्द मालवीय,

 

बैतूल।  बगडोना सारनी निवासी  गौरव सुपुत्र श्रीमति कल्पना रघुनाथ मालवीय संग अपेक्षा सुपुत्री श्रीमति इंदिरा – रविकिशोर सरोने निवासी चिचोली का शुभविवाह संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिको, पत्रकारो और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति थे। इस अवसर पर कलार समाज के संरक्षक प्रेमशंकर मालवीय, जिलाध्यक्ष मनोज आर्य, कार्यकारी जिलाध्यक्ष विजय मालवीय सारनी, प्रचार मंत्री अरविन्द मालवीय, संगठन प्रभारी जितू पटेल, पूर्व विधायक अलकेश आर्य, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, सदन आर्य, सुभाष मालवीय, चिचोली नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति वर्षा रितेश मालवीय, रिंकु आर्य, राजकुमार मालवीय, डॉ.लक्ष्मीनारायण मालवीय, राजेन्द्र मालवीय, राधेश्याम मालवीय, अशोक मालवीय, रामाधार मालवीय, जयप्रकाश सरोने, आदित्य मालवीय, प्रदीप मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने वर-वधू को शुभ आर्शिवाद दिया। इस मौके पर क्षत्रिय कलचुरी समाज जिला मीडिया प्रभारी अरविन्द मालवीय ने नवयुगल को सुखमय, खुशहाल दाम्पत्य जीवन की मंगल कामनाओं के साथ अभिनन्दन गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि जब कृपा प्रभु की होती है, संयोग स्वंय जुड़ जाते है। अपनों का स्वागत करने के अवसर यूं ही मिल जाते है। उन्होंने कहा कि बेटी एक मिठास है जो पलती है बाबुल की गोद में, बढ़ती है परिवार के सानिध्य में और फिर एक पवन सरिता की तरह ससुराल रूपी सागर में समा जाती है। इसी परंपरा का नाम है परिणय बंधन वधू के पिता रविकिशोर सरोने एव वर के पिता रघुनाथ मालवीय ने पधारे सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!