Advertisement

पुलिस लाइन में चल रही अर्न्तजनपदीय प्रयागराज जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता हुआ समापन

शिवम सिंह

अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया गया पुरस्कृत

बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में पुलिस लाइन बांदा में चल रही 02 दिवसीय प्रयागराज जोन की बाक्सिंग, कुश्ती एवं आर्मरेसलिंग महिला एवं पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता का आज समापन हो गया । प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन की सभी आठ टीमों- बांदा, महोबा, चित्रकूट, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज एवं प्रतापगढ़ ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में खिलाड़ियों द्वारा पूरे मनोयोग एवं खेलभावना का प्रदर्शन करते हुए अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया गया । आज समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया । बाक्सिंग के पुरुष वर्ग में 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा के सुशील कुमार, 63-67 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के राजेश पाल, 71-75 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा के पवन कुमार, 75-78 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतापगढ़ के रामविलास यादव, 80-85 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के शमशेर अली, 85-90 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहपुर के अंकित यादव प्रथम स्थान पर रहे । बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिला वर्ग में 45-48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की प्रिया यादव, 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की पूजा यादव, 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की ज्योति शुक्ला, 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की आकांक्षा. 54-57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की नीलम सिंह, 57-60 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की निधि निरंजन, 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की दीपिका तथा 63-65 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की निशू सिंह प्रथम स्थान पर रहीं । कुश्ती प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 57 किलोग्राम भारवर्ग में फतेहपुर के अंशुल चौधरी, 61 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के अजीत कुमार, 65 किलोग्राम भारवर्ग में कौशाम्बी के राजेश यादव, 70 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के रोहित दहिया, 74 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के तेजवीर सिंह यादव, 79 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के कुलदीप, 86 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज के गोविन्द प्रथम स्थान पर रहे वहीं कुश्ती की महिला वर्ग प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की आरती, 53 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतापगढ़ की रिचा, 55 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की मानसी, 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रयागराज की साधना, 65 किलोग्राम भारवर्ग में बांदा की दीपिका प्रथम स्थान पर रहीं । समापन समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने पूरे उत्साह एवं खेलभावना के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते पर खिलाड़ियों तथा कोच स्टाफ को धन्यवाद दिया । उन्होने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल में पुरस्कार जीतना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि पूरे मनोयोग से खेलों में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण है उसके पश्चात कठिन परिश्रम एवं अभ्यास से पुरस्कार भी जीता जा सकेगा ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!