शिवम सिंह
बांदा। रविवार को जनाब शेख़ सादी जमा साहब के संरक्षण में रिज़वान अली की अध्यक्षता में सद्दाम हुसैन सदस्य बाँदा रोटी बैंक के नेतृत्व में आशीष यादव पप्पू ग्राम प्रधान ग्राम टिकरी की उपस्थिति में सरफ़राज़ भाई निवासी छिप्तहरी के विशेष सहयोग से ग्राम टिकरी के ग्रामीणों को कपड़ों,जूते,चप्पल,किताबें आदि का वितरण किया गया।साथ ही तरन्नुम फ़ात्मा महिला उपाध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक के द्वारा ग्राम टिकरी में अपनी टीम के साथ नीम, पीपल, बरगद आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया तथा ग्राम टिकरी के ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त सामान पाकर ग्रामीणों में खुशी दिखाई दी।ग्रामीणों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद दिया।उक्त कपड़ा वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शहर के ज़िम्मेदार लोगों ने सहयोग किया।मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष,, अब्दुल मुजीब राजू मीडिया प्रभारी, इरफ़ान खान चाँद शाखा प्रमुख खाईंपार,शाहान अली,रफ़ीक़ खान, अलीमुददीन,डा0 राकिब फ़ारूक़ी,रेणुका गुप्ता, रामकान्ति सिंह, संतोष कुमार, नौशाद खान सदस्यगण, सुनील यादव प्रधान प्रतिनिधि कनवारा आदि मौजूद रहे।
















Leave a Reply