• गढ़ नगर पंचायती मंदिर में समाजसेवियों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन- आयोजक सुमित गुप्ता
हापुड़ गढ़ नगर में बाज़ार स्थित पंचायती मंदिर में किया गया। कैंप में हार्ट ईसीजी, शुगर, बीपी, बीएमआई, पीएफ़टी, बीएमडी, चेस्ट एक्सरे सहित कई जाँच की गई। कैंप में 180 लोगों की निःशुल्क जाँच और चैकअप किया गया। आयोजक सुमित गुप्ता, अधिवक्ता मोहित गुप्ता, रुचिर गुप्ता, भास्कर गर्ग, अंकित गोयल, दीपक शर्मा ने मेदांता गुरुग्राम से आये हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर विजय कुमार शर्मा, फिजिशियन डॉक्टर ईशान वंदन, कैंप मैनेजर अभिनव कुमार, नर्स रजत और नीतिमा सहित 14 मेडिकल स्टाफ़ की टीम का आभार व्यक्त किया। सुबह ११ बजे से शुरू हुआ शिविर शाम चार बजे तक चला। नगरवासियों ने कैंप के आयोजन के लिए दिल खोल के सराहना की।
Leave a Reply