शिवम सिंह
बांदा।पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक पेड़ मां के नाम”अभियान के आह्वान पर जसपुरा ब्लॉक की ब्लाक प्रमुख राजकुमारी और ब्लाक प्रमुख प्रतिंनिधि महेश निषाद,जसपुरा ब्लॉक के समस्त पदाधिकारियों तथा सचिव व समस्त प्रधानों द्वारा ब्लाक परिसर में फलदार व छायादार पौधो का रोपण कर सभी से बढ़ चढ़ कर इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।वही शनिवार को इसी क्रम में जनपद में 2578 पेड़ लगाए जा चुके हैं। ब्लाक प्रमुख जसपुरा राजकुमारी ने मीडिया से संवाद कर बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों,पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने लोगो व जनता से संपर्क करते हुए सभी को प्रेरित किया की इस अभियान को जमीनी स्तर पर उतारने में मुख्य भूमिका हम सबको निभानी है यही हम सबकी जिम्मेदारी है जिससे साफ स्वच्छ वातावरण और शुद्ध आक्सीजन सभी को मिलती रहेगी और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। शनिवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर यह आभियान जारी रहा।इसके साथ ही जसपुरा ब्लाक कार्यालय का ब्लाक प्रमुख जसपुरा राजकुमारी निषाद के द्वारा फीता काटकर हवन पूजन कर भव्य लोकार्पण किया गया जिसमे ब्लाक के समस्त स्टाफ समेत सभी गांवों के प्रधान व सचिव उपस्थित रहे।सभी लोग साथ मिलकर ब्लाक परिसर में एक एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत लगाया।

















Leave a Reply