Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम किसान कल्याण योजना की 1630 करोड़ की राशि का किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरण किया

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीएम किसान कल्याण योजना की 1630 करोड़ की राशि का किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरण किया

 

आगर-मालवा, 05 जुलाई/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले के ग्राम छिपरी में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 81 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त की राशि 1630 करोड़ का सिंगल क्लिक से अंतरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1574 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्रीजी द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इसी क्रम में आगर-मालवा जिले में जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाकर किसान, लाडली बहनों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत आगर के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीम श्री सर्वेश यादव, तहसीलदार आलोक वर्मा, उप संचालक कृषि विभाग श्री विजय चौरसिया, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा, सहायक संचालक रीना शर्मा, जनप्रतिनिधि श्री दिनेश परमार, श्री सुरेश बैरागी, श्री महेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान बंधु एवं लाडली बहना उपस्थित रही। कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी पर देखा एवं सुना गया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!