Advertisement

गाडरवारा-राजस्व विभाग की हुई समीक्षा बैठक

अजय सोनी सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा

राजस्व विभाग की हुई समीक्षा बैठक

 गाडरवारा। स्थानीय पी जी कॉलेज के ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग की बैठक अनुविभागीय अधिकारी कलावती ब्योरै की विशेष उपस्थिति आयोजित की गई समीक्षा बैठक में राजस्व मंडल के समस्त राजस्व अधिकारी एवं पटवारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के संबंध में जानकारी हासिल की । एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक, पटवारीयो की समीक्षा बैठक में सीमांकन, सीएम हेल्पलाइन, अतिक्रमण आदेशों को पालन, भू वर्जन अवार्ड का पालन प्रतिवेदन, पीएम केवाईसी, स्वामित्व आदि की प्रगति के बारे में समीक्षा की गई। बैठक में अनुविभाग क्षेत्र के सभी राजस्व मंडल अधिकारी गाडरवारा तहसीलदार प्रियंका नेताम नायब तहसीलदार अनु जैन नायब तहसीलदार रामाकांत चौकसे , समस्त राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!