Advertisement

बासोदा नपा अध्यक्ष ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की कलेक्टर ने पाराशरी नदी के जीर्णोद्वार कार्यो का जायजा लिया

http://satyarath.com/

रिपोर्टर – प्रकाश चंद मिश्रा
सत्यार्थ न्यूज विदिशा

बासोदा नपा अध्यक्ष ने कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात की कलेक्टर ने पाराशरी नदी के जीर्णोद्वार कार्यो का जायजा लिया

बासौदा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव ने आज कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य से बासौदा के सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात कर निकाय क्षेत्र की समस्याओे से अवगत कराया साथ ही निर्माण कार्यो के संबंध में जानकारी दी है। कलेक्टर श्री वैद्य ने आश्वस्त कराया कि बासौदा नगरपालिका क्षेत्र के सभी बुनियादी आवश्यक कार्य समय सीमा में पूरे कराए जाएंगे।

कलेक्टर श्री वैद्य ने पाराशरी नदी के जीर्णोद्धार कार्यो का भी भ्रमण कर जायजा लिया। यहां एसडीएम श्री विजय राय ने जीर्णोद्धार संबंधी कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए नदी के दोनो तटो की दीवार को मजबूती प्रदान करने के लिए पिचिंग कार्यो के संबंध में जानकारी दी है इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट भी साथ मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!