Advertisement

कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सनावल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

http://satyarath.com/

कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सनावल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

 

बलरामपुर,,नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के साथ ही अब स्कूलों में चहल पहल शुरू हो गई है l हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है l इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर के शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य बलवंत सिंह के मुख्य आतिथ्य में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया l

कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया l नव प्रवेशी बच्चों को स्कूल शिक्षिका सीमा भगत व सविता गुप्ता के द्वारा तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया l स्कूल प्राचार्य महेश कुमार बच्चों को खूब लगन व मेहनत से पढ़ाई के साथ अनुशासन में रहने, बड़ों का सम्मान करने की बात कही l

मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे बलवंत सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के लाभ से बच्चों को अवगत कराया,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे मुंशी राम, खुरसिद आलम के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को बुक वितरित किया गया l कार्यक्रम का संचालन हाई स्कूल के शिक्षक पुन्नी राम कश्यप व आभार प्रदर्शन शिक्षक संतोष टोप्पो के द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवंत सिंह, मुंशी राम, खुर्शीद आलम, महेश कुमार (प्राचार्य) संतोष कुमार जायसवाल, संतोष टोप्पो, पुन्नी राम कश्यप, सीमा भगत, सविता गुप्ता सज्जन वर्मा, तनुजा कुजूर सहित काफी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहे l

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!