Advertisement

सोनभद्र -संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने नव निर्वाचित कार्यकारणी का किया सम्मान

 

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने नव निर्वाचित कार्यकारणी का किया सम्मान
(टैक्स बार के नव मनोनित पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान)

सोनभद्र /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवम कार्यकारणी सदस्यों का सम्मान करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मिश्र ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि नव निर्वाचित कार्यकारणी बार एवम बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित कर वादकारियो का हित सुरक्षित करेगी। बैठक को संबोधित करते महासंघ के प्रदेश सचिव उमापति पांडेय ने कहा कि बार का काम है संविधान की रक्षा करते हुए वाद कारी हित एवम न्याय की स्थापना के लिए कार्य करे। सम्मान से अभिभूत दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने कहा की संयुक्त अधिवक्ता महासंघ द्वारा आज जो सम्मान नई बार की कार्यकारणी का किया गया है उसके लिए प्रदेश के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र एवम प्रदेश सचिव उमापति पांडेय जी का मैं पूरी कार्यकारणी की तरफ से आभार ज्ञापित करता हूं। सम्मानित किए जाने वाले पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष सुरेंद्र केशरी,महामंत्री फैजान अंसारी,कोषाध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल,सह सचिव प्रदीप धर दिवेदी, प्रवक्ता राकेश पति त्रिपाठी एवम कार्यकारणी सदस्य जनार्दन पांडेय ने भी महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों के प्रति साधुवाद प्रेषित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!