Advertisement

सुसनेर महाविद्यालय में हुआ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

सुसनेर महाविद्यालय में हुआ तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ

 

सुसनेर 01 जुलाई/ स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता की अध्यक्षता तथा श्री अभिजीत बजाज के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश शासन,उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अंतर्गत नवप्रवेशित छात्र- छात्राओं हेतु एक जुलाई से तीन जुलाई 2024 तक तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुभांरभ हुआ। दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को नए परिवेश में सहज महसूस कराने ,उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति को सिखाने अन्य छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ परिचय बढ़ाने तथा उन्हें व्यापक उद्देश्य की खोज की भावना से परिचित कराना है। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, क्रीडा गतिविधियों, रेड रिबन क्लब, एन. एस.एस. ई-लाइब्रेरी (पुस्तकालय) विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली छात्रवृत्तियों से परिचित कराना साथ ही पूरे सत्र में जैसे- सतत आंतरिक मूल्यांकन, परियोजना कार्य, इंटर्नशिप ,प्रश्न पत्र पैटर्न तथा वार्षिक परीक्षा पद्धति आदि से अवगत कराया जाना है । सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.जी.सी. गुप्ता, श्री अभिजीत बजाज तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता द्वारा मां शारदे के पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् प्राध्यापकों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया । साथ ही समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने अपना परिचय दिया तथा पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय में संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न जानकारियां दी । नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को यह भी अवगत कराया गया कि नवीन सत्र में विद्या वन के अंतर्गत सभी को एक-एक पौधा महाविद्यालय परिसर में लगाना अनिवार्य है तथा आगामी तीन वर्षों तक उनकी देखभाल भी करेंगे । इस अवसर पर दीक्षारंभ कार्यक्रम के प्रभारी आदिश कुमार जैन, सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव, रामकुमार अंजोरिया,डॉ रेखा चंद्रपाल, काशीराम प्रजापति, सीमा मुवेल,राजकमल नरगेश, मुकेश दांगी, मनोज कुमार दुबे, डॉक्टर कमल जटिया, श्रीमती श्रद्धा पांडे आदि उपस्थित रहे। संचालन सहायक प्राध्यापक आरती नागर ने किया तथा आभार वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आर व्ही गुप्ता ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी रमेश जमरा ने दी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!