सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा राजस्थान
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की दवा–
केंद्र सरकार द्वारा वर्षों से चलाई जा रही पोलियो टीकाकरण योजना के तहत आज रविवार को बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। भीलवाड़ा काछोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर अभिषेक वर्मा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि देश में कोई भी बच्चा पोलियो ग्रस्त ना हो। उसके तहत केंद्र सरकार द्वारा पोलियो टीकाकरण समय-समय पर किया जाता रहा है। उसी के तहत आज 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। काछोला क्षेत्र के आसपास के सभी बूथों पर पोलियो की दवा पिलाने का कार्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं संबंधित कर्मचारी कर रहे हैं।
पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम सुमित्रा तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बीना टेलर और आशा सहयोगिनी शारदा रावल काछोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बूथ पर एवं सत्यनारायण चौधरी व रेखा धाकड़ द्वारा लक्ष्मणगढ़ के बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।

















Leave a Reply