सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा शाहपुरा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
काछोला बस स्टैंड पर थानाधिकारी श्रद्धा पचोरी ने दी नए कानून की जानकारी —
1 जुलाई से लागू होंगे नए कानून-
हाल ही में शाहपुरा एसपी कार्यालय में अजमेर रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कावंत, एवं सभी थाना अधिकारियों को निर्देश दिए जिसमें 1 जुलाई से लागू होने वाले नए कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
इसके तहत आज काछोला बस स्टैंड पर थाना अधिकारी श्रद्धा पचौरी द्वारा महिला, पुरुषों व बालिकाओं को नए कानूनो की जानकारी दी। पंपलेट के माध्यम से सभी को कानून की जानकारी दी गई,व बैनर लगाए गए।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के कार्यकाल के बने कानून को खत्म कर अब 1 जुलाई से नए कानून लागू होंगे।
उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, संपत्ति संबंधी अपराधों, पॉक्सो प्रकरण और अन्य गंभीर अपराधों के कानून की जानकारी दी। त्योहारों, जुलूस व शोभा यात्रा में जन सहयोग व सी एल जी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
थानाधिकारी ने बताया सोशल मीडिया पर जातिगत वैमनस्यता, धार्मिक कट्टरवाद और आपराधिक गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है ।
1 जुलाई 2024 से लागू हो रहे नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के रूप में क्रियान्वित होंगे। कार्यक्रम मे संदीप कुमार सोनी, शिवकुमार मंत्री, सत्यनारायण वैष्णव, डॉक्टर एनके सोनी एस आई इंद्राज मीणा, दीवान हाकिम सिंह गुर्जर व पुलिस स्टाफ सहित कई लोग महिला व पुरुष उपस्थित थे।

















Leave a Reply