सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
सी एम किसान सम्मान निधि समारोह कल—-
पहली किस्त कल 1000 रू किसानों के खाते में सीधी जमा होगी–
राज्य सरकार द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारंभ 30 जून को होगा। राज्य स्तरीय समारोह टोंक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के जरिए ₹1000 की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। सहकारिता विभाग की शासन सचिव शूची त्यागी ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों के उत्थान की दिशा में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में राज्य के पात्र किसानों को₹2000 प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दिए जाने की घोषणा की है। राज्य स्तरीय समारोह के साथ-साथ जिला ,ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रम को राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री सभी लाभार्थी किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में ₹1000 ट्रांसफर करेंगे, एवं चुनिंदा लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

















Leave a Reply