Advertisement

डी मार्ट में लगी आग से हड़कंप– कलेक्टर व एसपी पहुंचे मौके पर-

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा

रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

 

डी मार्ट में लगी आग से हड़कंप–
कलेक्टर व एसपी पहुंचे मौके पर-

 

भीलवाड़ा डी -मार्ट में मॉक ड्रिल

भीलवाड़ा में ग्राहकों से भरे डी -मार्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब एकदम से आग का सायरन बजने लग गया। सूचना मिलने पर प्रशासन सहित फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। और अंदर फंसे 50 लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद जब पता चला की यह कोई आग नहीं बल्कि मॉक ड्रिल है तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि डी मार्ट पर सिक्यूरिटी मॉकड्रिल की गई। सभी एजेंसीज का रेस्पोंस टाइम बहुत कम था, फिर भी सभी समय पर पहुंच गये। यहां की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई।

मॉकड्रिल का उद्देश्य यह था कि कहीं पर आग लगी तो पूरे सिस्टम को जो रेस्पोंस टाइम है जो कितना लगता है। रेस्क्यू ऑपरेशन कितना फास्ट शुरु हो सकता है। यह व्यवस्था अच्छी पाई गई।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि आज जो मॉकड्रिल की गई उसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा से संबंधित है तथा उनकी तैयारी जांचना है।

इस मौके पर कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, एसडीएम, एएसपी, यूआईटी व नगर परिषद के अधिकारी, सभापति राकेश पाठक के साथ ही आला अधिकारी मौजूद थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!